जमीनी रंजिश में राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग, गांव में दहशत

Jan 24, 2026 - 23:55
 0  107
जमीनी रंजिश में राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग, गांव में दहशत

अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP

 गोरखपुर देवरिया - जनपद के ग्राम सभा बाकी के फुलवरिया टोला में जमीन विवाद को लेकर आज बड़ा बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र यादव ने करीब 2 साल पहले जमीन की रजिस्ट्री कराकर पक्का दीवार (दिवाल) बनवाया था। आज उसी दीवार को तोड़ने के इरादे से अशोक पांडेय और विनोद पांडेय अपने लड़कों के साथ रायफल लेकर मौके पर पहुंचे और जबरन दीवार तोड़ने लगे। इसका विरोध करने पर वीरेंद्र यादव के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया, पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कुछ देर रुककर वापस चली गई। पुलिस के जाने के लगभग एक घंटे बाद अशोक पांडेय और विनोद पांडेय दोबारा अपने-अपने रायफल लेकर आए और गांव वालों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow