मरीज नहीं मिले तो नौकरी से हाथ धो बैठे आयुष्मान मित्र ? डीएम से शिकायत
आयुष्मान मित्रों को मिली फर्जीवाड़ा ना करने की सजा
असलम खान INewsUP बस्ती । प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत जिले के राजकीय चिकित्सालयों में रखे गए आयुष्मान मित्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिसको लेकर आयुष्मान मित्रों ने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को संबोधित ज्ञापन सौंपा । आयुष्मान मित्र जितेंद्र कुमार,पवन कुमार व राहुल राय आदि ने डीएम को सम्बोधित ज्ञापन में लिखा है कि कार्यदायी संस्था के एक जिम्मेदार व्यक्ति के द्वारा आयुष्मान भारत योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड धारकों को बिना किसी रोग अथवा मर्ज के चिकित्सालयों में भर्ती कराने का दबाव बनाया जा रहा था तथा ऐसा ना करने पर संस्था के आयुष्मान मित्रों की गलत रिपोर्टिंग की जाने लगी जिससे हाल ही में कार्यदायी संस्था ने बिना कारण बताए सेवा समाप्ति की नोटिस जारी कर दिया । पवन व जितेंद तथा राहुल ने बताया कि अपनी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट काटकर थक गए लेकिन कहीं न्याय नहीं मिला । कोविड जैसी महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना पूरी लगन से काम करने के बाद ये हाल है ।ज्ञापन देने वालों में हर्ष वर्मा,जितेन्द्र कुमार,पवन कुमार, राहुल राय, सिद्धार्थ मिश्रा, अभय कुमार गोयल आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

