कुत्ते के झुंड से हिरण के बच्चे को ग्रामीणों ने बचाया
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली । थाना क्षेत्र के कड़जहना गांव में हिरण के बच्चे को नोच रहे कुत्ते के झुंड से ग्रामीणों ने बचा लिया और वन विभाग को इसकी जानकारी दी | थाना क्षेत्र के कडजहना गांव में शनिवार की रात करीब 3:00 बजे गांव की योगेंद्र यादव के घर के सामने कुत्तों का झुंड एक हिरण के बच्चे को दौड़ा रहा था और हिरण का बच्चा योगेंद्र यादव के घर पर जाकर छिप गया । शोर सुनकर योगेंद्र यादव के परिजन जग गए और कुत्ते के झुंड को खेड़कर हिरण के बच्चे को बचा लिया और हिरण के बच्चे को दूध पिलाया जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दिया है |
What's Your Reaction?

