अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस
रोहित चौहान- बनकटी बस्ती INewsUP
बनकटी विकासक्षेत्र के अलग अलग गांवों में इमाम हुसैन के शहादत दिवस मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया तथा मेले का आयोजन किया गया। त्यौहार बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। बनकटी विकास क्षेत्र के में अलग अलग गावो से जुलूस निकाले गए । एक दर्जन से अधिक ताजियादारो ने ताजिए मेले में लाया। मेला का आयोजन कोहड़वा,हिनौता,बर्रोहिया आदि स्थानों पर हुआ । जैसे अहिरौली, बजहा, गुलौरा, देउरी, बरहुआ, खिरहुआ , खोरिया हिनौता गुलरिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम के त्यौहार पर जहाँ बड़ी संख्या में महिला,पुरूष,बुजुर्गो व बच्चों ने मेले में शिरकत किया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (सल्ल.) के नवासे इमाम हुसैन की शहादत के याद में मनाया गया। इस त्यौहार में हिंदू और मुस्लिम दोनों ने मिसाल पेश किया। और इस त्यौहार में हिंदू और मुस्लिम भाईचारा का मिसाल दिखाया। एक ऐसा त्यौहार है जो हिंदू और मुस्लिम दोनों ही मनाते है। इस त्यौहार में हिंदू और मुस्लिम का रीति रिवाज सदियों से चला आ रहा है।
What's Your Reaction?

