धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी नबी--

Sep 29, 2023 - 12:28
 0  15
धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी नबी--

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर- ग्राम सभा रायपुर में इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश धूम धाम से मनाया गया। मुस्लिम कैलेंडर के तीसरे महीने रवि अव्वल की 12वीं तारीख को हुई थी। उनकी पैदाइश की खुशी में हम इसे ईद मिलादुन्नबी नबी के रूप में मनाते हैं। इस पर्व पर लोगों के घरों मस्जिदों में सजावट कि जाती है। इस दिन ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम रखा जाता है जिसमे पैगम्बर मुहम्मद सल्लाहू अलैहि वसल्लम के बताए गए रास्ते पर चलने कि तालिम दी जाती है। गजे बाजे के साथ जूलूस निकाल गया। जूलूस को लेकर पीपीगंज मे निकाले गए कई गांवों के जूलूस के साथ शामिल किया गया और पूरे नगर पंचायत मे गश्त किया गया। इस जूलूस में पीपीगंज थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह अपनी पूरी फोर्स के साथ जूलूस मे मौजूद रहे। वहां पर मौलाना सैफूद्दीन , जूबेर अली, उस्मान अली, बिस्मिल्लाह अली,शमशाद अली, इब्राहिम अली, दिलावर अली,हारुन अली,शमूल्ला अली आदि लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow