संविलियन विद्यालय पाऊं व डेल्हवा का बीईओ ने किया औचक निरीक्षण--
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा-बस्ती । कुदरहा विकास खण्ड के संविलियन विद्यालय पाऊँ व डेल्हवा का बीईओ सीपी गोंड ने औचक निरीक्षण किया । जहां उन्होंने छात्र उपस्थिति पंजिका,एमडीएम पंजिका,शौचालय व डीबीटी सहित विद्यालय परिसर की साफ सफाई का जायजा लेते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया । तथा पाऊँ विद्यालय की कक्षाओं में जाकर छात्रों का शैक्षिक आंकलन किया भी किया । बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी कुदरहा सीपी गोंड सबसे पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेल्हवा का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए । जहां उन्होंने अध्यापक उपस्थिति पंजिका,एमडीएम पंजिका व डीबीटी तथा मीनू के अनुरूप बने एमडीएम की गुणवत्ता की जांच की । उसके बाद संविलियन विद्यालय पाऊँ पहुंचकर विद्यालय परिसर की साफ सफाई,शौचालय तथा अध्यापक उपस्थिति पंजिका व डीबीटी आदि अभिलेखों की जांच कर प्रधानाध्यापक अजीत कुमार गुप्ता की तारीफ की । अंत में वे कक्षा 7 में पहुंचे जहां उन्हें अर्चना द्विवेदी हिंदी विषय पढ़ाती हुई मिलीं । बीईओ ने एक एक कर छात्रों से किताबें पढ़ाई और शैक्षिक गुणवत्ता की जांच कर खुशी जाहिर की तथा शिक्षकों की तारीफ किया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक समेत सहायक अध्यापक रवि वर्मा,दीपक यादव,तारामती,वसीम खान,गोल्डी आर्या समेत स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

