वाहन की चपेट में आये घायल बुजुर्ग की मौत
सूरज मिश्रा INewsUP
मुण्डेरवा बस्ती- थाना क्षेत्र के महादेवा - मुंण्डेरवा मार्ग पर मंगलवार सुबह 6:00 बजे खड़ौहा गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया । जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 6:00 बजे चंन्द्रदेव पुत्र मुनेश्वर 70 वर्ष निवासी ग्राम - खंड़ौहा, गांव के बाहर महादेवा - मुंण्डेरवां मार्ग पर बने अपने नव निर्मित मकान से सड़क पार शौच के लिए गयें थे , बुजुर्ग शौच करके वापस लौट ही रहे थे तभी सड़क पार करतें वक्त महादेवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्घारा बुजुर्ग को ठोकर मार कर भागने में सफल रहा। वाहन की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से चोटिल हो गए और सड़क पर ही पड़े थे । सूचना मिलते ही आनन - फानन में परिजनों द्वारा निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया जहां स्थित को गंभीर देखते हुए डॉक्टर द्वारा बुजुर्ग को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शाम को लगभग 7:00 बजे मौत हो गई
What's Your Reaction?

