मोबाइल पाकर खिले छात्र छात्राओं के चेहरे
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । राजन महिला डिग्री कॉलेज के प्रांगण में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी रहे । मंगलवार को जिले के जीएस महाविद्यालय जामडीह, राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज दसकोलवा, और राजन महिला डिग्री कॉलेज पचपेड़िया के स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने स्मार्ट फोन वितरित किया । मोबाइल पाने वाले छात्र-छात्राओं ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से ऑनलाइन पढ़ाई करने में मिलेगी । इस मौके पर समाज सेवी आशीष शुक्ला, दिलीप पांडेय राजन महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज प्राचार्य एन एन पांडेय, जीएस महाविद्यालय प्राचार्य संजीव पांडेय, मनीष मिश्रा, सौरभ पांडेय रामस्वरूप यादव, ए एन पांडेय, अरुण पांडेय, राकेश तिवारी, अखिलेश, अजीम, अमित, मुरली तिवारी, प्रवीण पांडेय, अजय श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव और कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यादव ने किया
What's Your Reaction?

