नाला निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप, भड़के कस्बा वासी

Nov 20, 2024 - 09:36
 0  78
नाला निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप, भड़के कस्बा वासी

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । भानपुर नगर पंचायत के भानपुर कस्बा में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास नाली निर्माण कार्य गतिमान है , जिसको लेकर एक तरफ जहाँ कस्बे वासियों में खुशी का माहौल है वहीं दूसरी तरफ नाला निर्माण में घटिया किस्म के सामाग्री प्रयोग में लाने का आरोप लगाते हुए काफी आक्रोशित भी हैं । नाम ना छापने की शर्त पर कस्बे वासियों ने बताया कि कार्यदायी संस्था नगर पंचायत भानपुर द्वारा निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें प्रयोग होने वाला सीमेंट घटिया व गुणवत्ता विहीन है तथा ब्लू व हल्के सरिया का प्रयोग भी किया जा रहा । भानपुर वासियों ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow