युवती ने लगाया बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप

Jul 30, 2024 - 11:22
 0  113
युवती ने लगाया बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों, एक ससुर, दामाद द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफबीएनएस और एससीएसटी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर थाना पर दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि बेलाड़ी निवासी सुड्डू सिंह ने उसकी पुत्री को अकेली पाकर उसके साथ जबरिया खेत में दुष्कर्म किया, इस बारे में कहीं जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके दूसरे दिन आरोपी के गांव के ही निवासी अभिषेक ने घर पर जबरदस्ती उसके साथ जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुबौलिया थाना क्षेत्र के पता अज्ञात निवासी वीरेन्द्र चौबे और उसके दामाद पर अपनी पुत्री को बाइक पर बैठाकर अयोध्या ले जाने, दस दिन तक एक कमरे में बन्द कर दामाद द्वारा जबरिया दुष्कर्म करने, वीरेन्द्र चौबे द्वारा गोरखपुर जिले के सहजनवा में ले जाकर एक कमरे में बन्द कर डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कहा है कि आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटने के बाद वह घर पहुंची और अपने साथ हुए आपबीती की जानकारी दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ कलवारी द्वारा की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow