रात में अभियान चलाकर पकड़े गए बेसहारा पशु
बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP
महादेवा बस्ती । सदर तहसील क्षेत्र के नगर पालिका, नगर पंचायत व ब्लाॅक क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो आश्रय स्थल पहुंचाने का अभियान को चलाया गया। एसडीएम सदर ने कहा कि यदि कोई पशु पालक जानबूझकर जानवरों काे सड़क पर छोड़ता है तो उस पर शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम गुलाब चंद्र मंगलवार की रात में अधिकारियों की टीम के साथ शहर के रोडवेज तिराहे, रौता चौराहे, ब्लाॅक रोड, रेलवे स्टेशन तक अभियान चलाकर करीब 20 छुट्टा पशुओं को पकड़वाया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके दूबे, बीडीओ सदर मनोज कुमार श्रीवास्तव अलावा कर्मचारी, सफाईकर्मी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पूरे छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चल रहा है। इसके लिए सभी बीडीओ को जिम्मेदारी दी गई है। पशु पालकों से भी अपील की है कि अपने पशुओं को न छोड़ें।
What's Your Reaction?

