पूजित अछत कलश एवं शोभा यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ श्री अयोध्या धाम नूतन मंदिर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा निमित्त पूजित अक्षत कलश एवं शोभा यात्रा के पुनीत अवसर पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल,दयाराम चौधरी व रवि सोनकर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ला ने बस्ती ऑडिटोरियम से शोभा यात्रा में शामिल । जिसमे बड़ी संख्या में अक्षत कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब l पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को सुनिश्चित है। हम लोग का सौभाग्य है कि यह दिन देखने का अवसर मिल रहा है। यह हजारों स्वयंसेवकों के बलिदान और त्याग का प्रतिफल है। इस ऐतिहासिक और सुखद पल को पूरी दुनिया देखेगी। भाजपा नेता मनोज सिंह, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

