फौजी ने किया इस्लामियां क्रिकेट प्रतियोगित का शुभारंभ

Dec 31, 2023 - 19:52
 0  14
फौजी ने किया इस्लामियां क्रिकेट प्रतियोगित का शुभारंभ
मंचासीन अतिथिगण

ब्यूरो चीफ,गोरखपुर - सोमनाथ चौहान INewsUP 

गोरखपुर । जिले के जंगल कौड़िया विकास खण्ड अंतर्गत नयागांव के हज़रत गंज चौराहे के निकट आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि शत्रुघ्न सिंह फौजी व विशिष्ट अतिथि पीएम मोदी अगेन मिशन के महामंत्री सोमनाथ चौहान व अजमेर अली,राजू सिंह,आलोक शर्मा,उपेन्द्र सिंह,बीपी सिंह,अभिषेक चौहान,प्रदुम्न यादव,दीपू भारती ने फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया । खिलाड़ियों व दर्शकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है वहीं शरीर भी स्वस्थ रहता है । इस अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता की संचालन कमेटी के मोहम्मद करीम,अरविंद पासवान व पंकज,अध्यक्ष टार्जन,उपाध्यक्ष समीम ,कोषाध्यक्ष-अजय प्रधान मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow