हर जिले में होगा खेल सेंटर व गांव गांव बनेगा खेल मैदान-सीएम योगी

Dec 20, 2023 - 20:01
Dec 20, 2023 - 22:50
 0  53
हर जिले में होगा खेल सेंटर व गांव गांव बनेगा खेल मैदान-सीएम योगी
कार्यक्रम को सम्बोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । जिले के सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा लगातार तीसरी बार अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में बुधवार को सांसद खेल महाकुंभ-3 का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । खेल प्रतिभागियों व दर्शकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ खेल कूद महाकुंभ प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में आयोजित हो रहे हैं तथा प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों से मिल रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश ने संकल्प लिया है कि खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएंगे जिसको लेकर प्रत्येक जिले में खेल सेंटर व हर गाँव में स्टेडियम बनाये जाने की योजना तैयार की गई है । सांसद खेल महाकुंभ को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रभारी मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के गिरीश चंद्र यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आदि ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय चौधरी, हर्रैया विधायक अजय सिंह,पूर्व विधायक रवि सोनकर,दयाराम चौधरी, भाजपा नेता अरविंद पाल,प्रमोद पांडेय,कुदरहा ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे,बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,राजेश पाल चौधरी,नितेश शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow