सुपरकिड्ज एकेडमी में हुआ समर कैम्प का शुभारंभ

May 25, 2023 - 01:18
 0  80
सुपरकिड्ज एकेडमी में हुआ समर कैम्प का शुभारंभ

InewsUP डेस्क बस्ती

बस्ती। सुपरकिड्स एकेडमी में बुधवार को समर कैंप का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने फीता काटकर कैम्प का उद्घाटन किया। गांधीनगर के शिवनगर तुरकहिया स्थित सुपरकिड्स एकेडमी में समर कैम्प का उद्घाटन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने शुभारंभ के बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्जन के साथ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश शुक्ला ने कहा कि पुराने समय में ग्रीष्मावकाश में बच्चों का ननिहाल ही समर कैंप हुआ करता था। जब नाना, नानी, बुआ, मामा, मामी, आदि रिश्ते एक साथ एक ही छत के नीचे एकत्र होते थे, तो बच्चों का सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास परिवार में ही होता था। आधुनिक परिवेश में एकाकी परिवारवाद तथा इलेक्ट्रानिक उपकरणों में उलझे बच्चों के लिए ग्रीष्मावकाश में समर कैंप महत्वपूर्ण हो जाता है, जहां बच्चे विभिन्न कलाओं, विधाओं को सीखते हुए छुट्टियों का सदुपयोग कर पाते हैं। संयोजक श्वेता सिंह ने समर कैंप के बारे में बताया कि सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रतिदिन योगासन, प्राणायाम, डांस कोरियोग्राफी, जुम्ब्बा फिटनेस, गायन, वादन, नृत्य कला, सेल्फ डिफेंस, मार्शल आर्ट, आर्ट एंड क्रॉफ्ट, अवैकश और मेंटल मैथ सहित विभिन्न प्रतिभाओं का प्रशिक्षण प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा दी जा रही है। जिससे बच्चो का शारीरिक एवं मानसिक विकास निश्चित होगा। इसके साथ साथ बच्चो के मनोरंजन के लिए भी समय समय पर कार्यक्रम कराया जाएगा। समरकैंप का ग्रैंड फिनाले दिनांक 18 जून को सुनिश्चित हुआ है, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर विवेक गिरोत्रा, संतोष सिंह, शुभी, निशी सिंह, निधि सिंह, नीरज प्रभु, स्वेच्छा सिंह, गौरी शुक्ला, प्रियंका, श्वेता पाण्डेय, डॉ0 नवीन सिंह,डॉ0 पंकज सिंह, स्कूल के शिवानी वरुण, रश्मि सिंह, अश्वनी राज, विनीत सर, नेहा सिंह, जागृति सिंह, नीतू तुलस्यान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow