हंसिया व गंडासा के हमले में लहूलुहान हुई महिला, गंभीर---
अजमेर अली-गोरखपुर -InewsUP
झंगहां थाना अंतर्गत मोतीराम अड्डा स्थित बीजे डिग्री कालेज के बगल रहने वाली कमलावती देवी पत्नी शंकर को पटीदारों ने गंडासे और हंसिया से हमला कर घायल कर दिया जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक कमलावती देवी शनिवार की शाम को अपने खेत में गए हुए थे जहां कमलेश गुप्ता के बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिससे पुष्पा देवी पत्नी कमलेश लड़की रोशनी आदि लोगों ने हाशिया और गंडासे से मारकर कमलावती देवी को चोटिल कर दिया। परिजनों को जानकारी होने पर आनन फानन में कमलावती देवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना उपरांत शंकर द्वारा झंगहां थाना पर तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रार्थना किया गया है।
What's Your Reaction?

