खरीफ की पैदावार बढ़ाने के लिए करें कीटनाशक का छिड़काव---
रोहित चौहान-बनकटी-बस्ती INewsUP
बनकटी विकास खंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को विकास खण्ड स्तरीय खरीफ गोष्ठी/ कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया । जहां उपस्थित किसानों को फसलों से दुगनी पैदावार मिलने व खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने, मिट्टी की समय-समय पर जांच कराए जाने को लेकर जागरूक किया गया । कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित खरीफ ऋतु मेला के मुख्य अतिथि बनकटी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी केदारनाथ कुशवाहा तथा किसान रामचंद्र चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मेले में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की खरीफ के फसलों की अच्छी पैदावार के लिए खेतों में जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें तथा समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करें । इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीओ आईएसबी राम प्रकाश त्रिपाठी ,पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, डॉ रुद्रनाथ, एडीओ कृषि अरुण कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, अखिलेश चंद्र यादव,राजेश कुमार आर्य,इंद्रेश चौधरी ,सूर्यभान यादव सत्यराम आदि शामिल रहे ।
What's Your Reaction?

