गीता प्रेस पहुंचे पीएम मोदी,पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत---
अजमेर अली-गोरखपुर INewsUP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने व वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे थे । गोरखपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा मोहद्दीपुर,गोलघर व रेती होते हुए करीब साढ़े 8 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद गीताप्रेस पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर 68 जगहों पर नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं तथा पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया । जिसपर मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया । प्रधानमंत्री वहां मौजूद लोगों के पास तक पहुंच गए । इस दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने पुष्पों की वर्षा भी की। प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच देखकर लोग अभिभूत हो गए । मोदी योगी के नारों से वातावरण गुंजनमय हो उठा ।
What's Your Reaction?

