चारागाह की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण--
रोहित चौहान- बनकटी बस्ती INewsUP विकास खण्ड बनकटी के ग्राम सिकरा बरगाह में वृहस्पतिवार को चारागाह की भूमि का सीमांकन कर सरकारी कब्ज़े में लिया गया ! ग्राम सभा के चारागाह आराजी संख्या 108 रकबा 0.195 हे०, 110 रकबा 0.095 हे 0 और 114 रकबा 0.100हे यानी कुल 0.390 हे0(एक एकड़) सरकारी भूमि पर ग्राम सभा के लोगों द्वारा दुकान और छप्पर बना कर कब्ज़ा कर लिया गया था ! इनको पहले भी हटाने के लिए उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा अतिक्रमकारियों को निर्देशित किया गया था, लेखपाल द्वारा बताया गया कि उक्त अतिक्रमण कारियों द्वारा इसे हटाने के लिए नोटिस भी दिया गया था अतिक्रमणकारियों द्वारा नहीं हटाया गया था ! नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल द्वारा राजस्व और पुलिस टीम के साथ ग्राम में पहुँच कर उक्त ग्राम सभा की भूमि का सीमांकन कराया फिर तत्काल जेसीबी बुला कर उक्त भूमि को खाली करवा कर ग्राम सभा को सुपुर्द कर दिया गया ! इस कब्ज़े को हटवाने के लिए नायब तहसीलदार के टीम की ग्रामवासियों द्वारा खूब सराहना की गई ! इस अभियान नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के साथ राजस्व निरीक्षक अजय बक्शी, मनोज श्रीवास्तव, प्रशान्त राय, शैलेन्द्र यादव और उमाशंकर घनश्याम शुक्ल की टीम के साथ पुलिस टीम में उ0नि0 एज़ाज़ अहमद ,दीवान दयाराम, का0 मुन्नीलाल, का0 विजय सोनकर ,म0का0अंशिका गुप्ता के अलावा और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे!
What's Your Reaction?

