जमीनी रंजिश में दो पक्ष भिड़े,पांच के खिलाफ मुकदमा--

Jun 3, 2023 - 21:50
 0  23
जमीनी रंजिश में दो पक्ष भिड़े,पांच के खिलाफ मुकदमा--

आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती

 रुधौली बस्ती थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुरवा मे जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने 112 समेत रुधौली पुलिस को सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई। आनन फानन पहुंची रुधौली पुलिस ने पुलिस बल तैनात कर घायलों का इलाज कराया जिसमें प्रथम पक्ष सूर्यरेखा पत्नी इंद्रमणि, इंद्रदेव पुत्र कमला प्रसाद को सर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं रितु पुत्री इंद्रदेव, राहुल पुत्र इंद्रमणि निवासी लखनपुरवा थाना रुधौली को सर फट जाने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी पक्ष में कौशल किशोर पुत्र शेषमणि, चंद्र केशव दुबे पुत्र भीरन, पंकज दुबे पुत्र पुरुषोत्तम दुबे, चंचल पुत्र पुरुषोत्तम, सोनू पुत्र चंद्र केशव को भी चोटें आई हैं। रुधौली पुलिस ने प्रथम पक्ष के तहरीर के आधार पर द्वितीय पक्ष के खिलाफ विभिन्न आईपीसी की धाराओं में 147/148/452/427/323/504/506/307 मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। रुधौली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए हेतु इंद्रमणि दुबे पुत्र कमला प्रसाद दुबे, इंद्र देव दुबे पुत्र कमला प्रसाद दुबे, शिवम दुबे पुत्र सूर्यनाथ दुबे, चंदन सिंह पुत्र नरसिंह को धारा 107 116 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए हेतु अभी भी पुलिस बल तैनात हैं। रुधौली पुलिस के प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र राजू यादव सतीश यादव हरिओम सिंह जितेंद्र यादव आदि ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow