पुरानी पेंशन को बहाल कराने के लिए रेलवे के दो संगठन हुए एक---

Jul 10, 2023 - 00:47
 0  30
पुरानी पेंशन को बहाल कराने के लिए रेलवे के दो संगठन हुए एक---

अजमेर अली-गोरखपुर INewsUP

 पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री देवेंद्र यादव तथा सहायक मंत्री रामकृपाल शर्मा ने बताया है कि एन एफ आई आर के अध्यक्ष गुमान सिंह ने, एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र को पत्र लिखकर कहा है कि एन पी एस को समाप्त करने तथा पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए रेलवे के दोनों मान्यता प्राप्त संगठन कृत संकल्पित हैं। रामकृपाल शर्मा ने कहा कि एन पी एस को समाप्त करने के लिए दोनों फेडरेशनों ने अपने आंदोलन को तेज और सघन अभियान में बदल दिया है जिसका असर अब साफ साफ नजर आने लगा है। देवेंद्र यादव ने कहा कि एन एफ आई आर के अध्यक्ष गुमान सिंह ने ए आई आर एफ के महामंत्री को इस पत्र के माध्यम से याद दिलाया है कि एन पी एस के सवाल पर 6 मई 2023 को हुई बैठक में यह सहमति बनी थी कि दोनों महासंघों के लोग संघर्ष के लिए गठित संयुक्त समिति में एक समन्वयक और सह समन्वयक चुनेंगे जिनके संयुक्त हस्ताक्षर से भविष्य में होने वाले आंदोलन और संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। लेकिन आपने 30 जून 2023 को एक पत्र अपने हस्ताक्षर से जारी कर दिया जिसे देखकर हमारे काडर में निराशा और दुविधा पैदा हो गई है जिसे दूर करना जरूरी है। भविष्य में होने वाले आंदोलनों में, आपसी विश्वास और भरोसे को कायम करने के लिए दोनों महासंघों की ओर से एक सामूहिक परिपत्र का जारी होना जरूरी है जिससे भविष्य में आंदोलन की धार और तेज हो सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow