मारपीट में घायल किशोरी की अस्पताल में मौत, परिजनों ने किया हंगामा--
ब्यूरो रिपोर्ट-प्रयागराज INewsUP
मेजा, प्रयागराज। सिरसा नगर पंचायत के बालमुकुंद मोहल्ले को 20 मई की रात चार लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से एक किशोर की बुरी तरह पिटाई कर दिया था। किशोर की अस्पताल में इलाज के दौरान नौवें दिन मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन मृतक का शव लेकर आरोपियों के घर पहुँच शव रख जमकर हंगामा किया। परिजनों ने सक्षम अधिकारी के आने के बाद अंतिम संस्कार की जिद पर अडे है। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा के बालमुकुंद मोहल्ला निवासी शारदा यादव का 17 वर्षीय बेटा शिव कुमार यादव बीते20 मई की रात शादी समारोह से घर लौटा था। तभी मोहल्ले के अंतिमा गिरी पुत्र शम्भू गिरी, संजय गिरी पुत्र शम्भू गिरी, अमित निषाद पुत्र विनोद निषाद व आदित्य गिरी पुत्र संजय गिरी ने दरवाजे के समीप रोककर उसकी लाठी डंडे सहित लोहे के राड से बर्बरता पूर्वक पिटाई कर बेहोशी हालात में घर के सामने फेंक कर भाग गए। जानकारी पर परिजनों द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल से नाजुक दशा में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं आज किशोर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन शव लेकर आरोपियों के घर पहुँचें। मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए शव को आरोपियों के दरवाजे रखकर बवाल शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर पहुँचें नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन केशरी के मान मनोबल के बाद परिजन शव अपने घर लेकर चले गए। पीड़ित परिजनों का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी या कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही आ जाता। तब तक शव का अंतिम संस्कार नही किया जाएगा। वहीं परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस भी उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत को दोहराने में लगी हुई है। आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाय पुलिस मृतक के परिजनों को फटकार लगा रही है।
What's Your Reaction?

