लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार---

Jun 30, 2023 - 15:46
 0  39
लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार---

आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP

पुलिस अधीक्षक बस्ती कृष्ण गोपाल चौधरी के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुधौली पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाले दो अभियुक्तों कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौकी के अंतर्गत नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।और काफी खोजबीन करने के उपरांत फरार चल रहे थे मुखबिर की सूचना पर विशुनपुरवा चौराहे पर अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल करीम 20 वर्ष निवासी ग्राम पिडवा व राशिद खान पुत्र मोहम्मद मुस्तकीन 36 वर्ष निवासी परसासूरत को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। रुधौली थाना में अब्दुल कलाम के खिलाफ मुकदमा संख्या 152/23 धारा 363,366 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज़ था वहीं दूसरी तरफ राशिद खान के खिलाफ मुकदमा संख्या 137/23 धारा 363,366 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत था। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, हनुमानगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक रमेश सिंह,हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल अभिलाष सिंह, कांस्टेबल शशि सिंह, महिला कांस्टेबल मीनाक्षी चौरसिया शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow