सरयू नदी में उतरता मिला युवक का शव,इलाके में सनसनी--

Jun 11, 2023 - 20:47
 0  24
सरयू नदी में उतरता मिला युवक का शव,इलाके में सनसनी--

ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP

 दुबौलिया थाना क्षेत्र के गौरा चांदपुर तटबंध पर भिऊरा गांव के निकट 25 वर्षीय युवक का शव नदी में उतराता मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो शव की पहचान इसी थानाक्षेत्र के पकड़ी बख्तावर गांव निवासी सुरेश उर्फ कुचई के रूप में हुई । सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे मे‌ लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है । बताते चलें कि स्थानीय मछुआरों ने गौरा चांदपुर तटबंध पर भिऊरा गांव के पास सरयू नदी में यह शव‌ पानी में उतराता हुआ देखा । जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इन्द्र भूषण सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया । थानाध्यक्ष इन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है उसके सीने पर चोट के निशान हैं फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा । जानकारी के अनुसार सुरेश शुक्रवार की शाम को ही साइकिल लेकर अपने घर से निकला था । स्वजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन शनिवार सुबह में उसका शव सरयू नदी में मिलने की सूचना पर पूरे गांव में मातम छा गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow