पालतू जानवरों को सड़क पर छोड़ने वालों की बनाएं सूची, होगी कार्यवाही- डीएम

Feb 10, 2024 - 23:08
 0  32
पालतू जानवरों को सड़क पर छोड़ने वालों की बनाएं सूची, होगी कार्यवाही- डीएम

सरताज आलम INewsUP

बस्ती- राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विक्रमजोत, कप्तानगंज एवं सॉऊघाट के डिवाइडरों पर घूम रहे पशुओं को अभियान चलाकर गौशालाओं में संरक्षित करने के लिए डीएम अंद्रा वामसी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया है। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि शहर में पालतू जानवरों को सड़को पर छोड़ने वाले व्यक्तियों की सूची बनायी जाय और उनके खिलाफ धारा 107, 116 के तहत कार्यवाही की जाय। उन्होने परसरामपुर-गोण्डा सीमा पर छुट्टा पशुओं के नियंत्रण करने का निर्देश संबंधित बीडीओ को दिया है। जिलाधिकारी ने सीबीओ को निर्देश दिया कि 15 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर पशुओं को संरक्षित किया जाय। सीबीओ ने बताया कि अबतक अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में 2122 तथा नगर क्षेत्र में 665 गोवंशों को संरक्षित किया गया है। बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चन्द्र, सीबीओ डा. अमर सिंह, डीपीआरओ रतन कुमार, सभी बीडीओ सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow