वन विभाग की मिलीभगत से हो रही पेड़ों की अवैध कटान

Feb 10, 2024 - 22:38
 0  31
वन विभाग की मिलीभगत से हो रही पेड़ों की अवैध कटान

अजमेर अली गोरखपुर INewsUP

गोरखपुर । गोरखपुर जिले के वन विभाग के कैम्पियरगंज वन क्षेत्र में जंगल माफिया लकड़ी काटकर उनके अस्तित्व को मिटाने में लग गए हैं। एक ऐसा मामला भैराबारी बीट व मोहनाग बीट में देखने को मिल रहा है जहां रोजाना रात में पेड काटकर वन माफिया लकड़ी काट कर दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर सप्लाई करते नजर आ रहे हैं । लकड़ियों की कटान देखकर मौन धारण किए क्षेत्र के जिम्मेदार वन बीट चौकी पर चैन की नींद ले रहे हैं वहीं वन माफियाओं का प्रकोप जंगल की लकड़ियों पर तेजी से फैल रहा है इस बीट के चौकी प्रभारी व जिम्मेदारों के मौन धारण व गैर जिम्मेदार रवैया से लोगों में चर्चा का विषय बन गया है जिसको देखकर लोगों में चर्चा जोरों पर चल रहा है कि जब जंगल की लकड़ियां इसी तरह कटती रही तो वन खत्म हो जाऐगा। और ग्रामीणों ने बताया की वन दरोंगा की मिलीभंगत से ही कटान हो रहा है और कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वन दरोगा के द्वारा प्रति पेड छ:हजार लेकर कटवा रहे है।इस सम्बन्ध में डीएफओं विकाश यादव ने कहा कि जांच कर कार्यवाही किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow