फर्जी दस्तावेज बना कर दो एकड़ जमीन अपने नाम कराने के आरोपित ब्लॉक प्रमुख पर मुकदमा दर्ज

Jan 23, 2025 - 14:57
 0  164
फर्जी दस्तावेज बना कर दो एकड़ जमीन अपने नाम कराने के आरोपित ब्लॉक प्रमुख पर मुकदमा दर्ज

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर । जंगल कौड़िया ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव समेत शांति देवी, शरद कुमार श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह, अकालू अली और अनिल सिंह पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में चिलुआताल पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी चिलुआताल ने बताया की धारा संख्या 419, 420, 467, 478, 471 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है मिली जानकारी के अनुसार, फर्जी वह कोर्ट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन पर नाम दर्ज करने और उसे बेचने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में चिलुआताल थाना क्षेत्र के कुसहरा निवासी सुरेश सिंह की ओर से संतोष कुमार सिंह का कहना था कि वादी 23 अप्रैल 2017 को अपनी जमीन की खतौनी निकालना गया तो उसे पता चला कि एक अनजान महिला शांति देवी का नाम उसकी खतौनी में दर्ज हो गया है। जबकि शांति देवी उसके गांव की रहने वाली ही नहीं है। तत्कालीन ग्राम सचिव शरद कुमार श्रीवास्तव वह ग्राम रोजगार सेवक रवि प्रताप सिंह ने परिवार रजिस्टर में शांति देवी का नाम दर्ज कर लिया और उसी के आधार पर शांति देवी का नाम वादी की खतौनी में भी दर्ज कराकर वादी की दो एकड़ जमीन अहिरौली निवासी बृजेश यादव को विक्रय कर दिया। बृजेश यादव वर्तमान में जंगल कौड़िया ब्लाक के क्षेत्र पंचायत प्रमुख है पूर्व में भी जमीन हड़पने का ऐसे कई मामले शिकायत इनके खिलाफ अधिकारियों तक किसानों ने शिकायत की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow