स्थानांतरण नीति की धज्जियां उड़ा रहे चिकित्सक
सरताज आलम INewsUP
बस्ती - जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से शासनादेश के खिलाफ तैनात डाक्टर मलाई काट रहे है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में डा० विजय कुमार तिवारी दिनांक - 11-12-2015 एवं डा० मो० सरफराज नवाज खान दिनांक - 10-11-2014 से तैनात है । सरकारी शासनादेश के अनुसार कोई सरकारी अधिकारी / कर्मचारी 03 वर्षों से एक ही स्थान पर / कार्यालय पर लगातार तैनात नहीं रह सकता है । सरकारी अधिकारियों / कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए स्थानांतरण नीति लागू किया गया है । स्थानांतरण नीति के अनुसार समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों का किसी कार्यालय / एक स्थान पर लगातार 03 वर्षों से अधिक समय से तैनात होने पर उन्हें स्थानांतरित कर दिया जाता है । स्थानांतरण नीति का अनुपालन समस्त विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा कराया जाता है लेकिन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थानांतरण नीति का धड़ल्ले से उल्लंघन किया जा रहा है । प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का उद्देश्य लम्बे समय से तैनात डाक्टरों से मनमानी तरीके से धन उगाही करना है चाहे स्थानांतरण नीति का अनुपालन हो या न हो । प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का ढिढोंरा पीटती है किन्तु यह नही जानती है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियम कानून का पालन किया जा रहा है अथवा नियम कानून का पालन अपने अधीन कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा है कि नही । मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शासनादेश के खिलाफ कार्यों से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है । इस सम्बंध प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई ।
What's Your Reaction?

