अज्ञात कारणों से लगी आग सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल खाक
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा बजार के निकट शंकरपुर व छरदही के पास रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई । देखते ही देखते आग की लपटे बढ़ने लगी, ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए । सूचना पर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया और बुझाने में जुट गए । काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका । जबतक आग पर काबू मिल सका तबतक किसानों के सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी ।
What's Your Reaction?

