पुलिस देख भागा आरोपी, गश खा कर गिरा, मौत
अजमेर अली- गोरखपुर INewsUP
गोरखपुर। चाडी गांव में 308 के मुलजिम को गिरफ्तार करने गई पुलिस को देखकर आरोपी 50 वर्षीय रामसकल भागने लगा। भागते समय गश खा कर गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कौड़ीराम बांसगांव मार्ग जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर जाम हटाया गया।
जानकारी के मुताबिक दो महीने पहले रामसकल से गांव के ही रामबचन से किसी बात को लेकर मारपीट हो गया था, उसी मामले में रामसकल के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मुकदमे में बुधवार सुबह एक दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी सादे वर्दी में रामबचन के परिवार के चार लोगों के साथ रामसकल के दरवाजे पर पहुच गए। पुलिस की आहट सुनते ही खिड़की के रास्ते भागा पुलिस ने कुछ दूर तक दौड़ाया तो रामसकल गिर गया और बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर सीएससी बांसगांव गए, जहां डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते में ही रामसकल की मौत हो गई। जिला चिकित्सालय पहुंचते ही डॉक्टरों द्वारा चेकप कर रामसकल को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्थिति से जानी। मृतक के शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। एहतियात के तौर पर बांसगांव थाना क्षेत्र के चाडी गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। ग्राम वासियों ने बताया कि चाडी गाँव निवासी राम सकल तथा रामबचन के बीच किसी बात को लेकर दो माह पूर्व मारपीट हुआ था, जिसमे दोनो पक्षो को चोट आई थी लेकिन रामबचन के पक्ष के तरफ से रामसकल के विरुद्ध 308 का मुकदमा दर्ज करा दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक रामसकल को भी गम्भीर चोट आई थी लेकिन थाने के एक सजातीय दरोगा के दबाव में रामसकल का रिपोर्ट दर्ज नही हुआ। उसी मुकदमे में बुधवार सुबह एक दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी सादे वर्दी में रामबचन के परिवार के चार लोगों के साथ रामसकल के दरवाजे पर पहुच गए। उस वक्त रामसकल खाना खा रहा था। पुलिस की आहट सुनते ही खिड़की के रास्ते भागा किन्तु पुलिस के साथ शिवबचन के परिवार के लोगो ने करीब 400 मीटर तक दौड़ाया जहा रामसकल गिर गया। लोगो को लगा की रामसकल नाटक कर रहा है, तो प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पैर से हिला देखा तथा मुह पर पानी का छीटा मारा किन्तु कोई गतिविधि न होने के कारण उसे उठाकर सामुदायिक स्वस्थ केंद्र बासगाव ले गए, जहां डॉक्टरों जिला चिकित्सा भेज दिया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिए। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने कौड़ीराम बांसगांव मार्ग बॉस बल्ली लगाकर जाम कर दिया। जिसके चलते चिलचिलाती धूप में दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। मौके पर कई थाने की पुलिस और पीएसी के जवानों को भेजा गया। आला अधिकारियों के समझाने बुझाने पर जाम खुला। परिजन राधेश्याम के अनुसार राम सकल के चार पुत्रियां दो पुत्र है। जिसमे बड़ा पुत्र पागल तथा अंधा है और किसी लड़की की शादी नही हुआ है।
What's Your Reaction?

