तीन दिवसीय खेल महाकुंभ की तैयारियां पूरी,एमडी ने लिया जायजा
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
संतकबीरनगर । जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन होगा किया गया है जिसका शुभारंभ गुरुवार को होगा । जहाँ स्कूल के छात्र अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।बुधवार को संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी और प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव के साथ खेल प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया। छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्राय: प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। जिससे स्कूल के छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।इसी कड़ी में बृहस्पतिवार से स्कूल के कैंपस में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है।जिसमें एथेलेटिक्स के विभिन्न इवेंट के साथ ही बास्केटबॉल, वालीबाल,क्रिकेट,शतरंज, बैडमिंटन,कैरम,कबड्डी,खो-खो, फुटबाल और अन्य प्रतियोगिताओं में भी संस्थान के होनहार प्रतिभाग करेंगे। रेड हाउस,ग्रीन हाउस,ब्लू हाउस और एलो हाउस की टीमे ठंढ के मौसम में मेडल के लिए पसीना बहाएंगी। बीते एक सप्ताह से प्रतिभागियों का अभ्यास युद्धस्तर पर जारी है। बुधवार को सूर्या संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने खेल महाकुंभ के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। और जिम्मेदारों को जरुरी निर्देश दिए।अभ्यास कर रहे प्रतिभागी छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन की सीख दी। सूर्या संस्थान के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर अपनी धाक जमा चुके हैं। प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने प्रतिभाग करने वाले छात्रों को अनुशासन में रहकर प्रतियोगिता में शिरकत करने की सीख दी।
What's Your Reaction?

