बनकटी में स्थापित होगा स्पेस लैब, भौगोलिक स्थिति जानने पहुंचे अन्तरिक्ष वैज्ञानिक

Dec 21, 2023 - 21:44
 0  135
बनकटी में स्थापित होगा स्पेस लैब, भौगोलिक स्थिति जानने पहुंचे अन्तरिक्ष वैज्ञानिक

आंतरिक्ष के रहस्यों से पर्दा उठाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती- बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अबतक छात्रों को किताबों से पढ़ाकर उनके लिए एक सामान्य विज्ञान लैब की व्यवस्था की गई थी लेकिन अब उन्हें आंतरिक्ष से जुड़ी तमाम खगोलीय घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए स्पेस लैब की व्यवस्था की जा रही है । नीति आयोग व इसरो के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्डों में एक स्पेस लैब की व्यवस्था की जा रही है । जिससे बच्चों को लैब में ही चन्द्र ग्रहण,सूर्य ग्रहण,सौर मंडल,राकेट,सेटेलाइट के मॉडल,टेलिस्कोप ड्रोन, एयरक्राफ्ट, थ्री-डी प्रिंटर सहित विभिन्न उपकरण के माध्यम से प्रयोगशाला में जानकारी दिया जाएगा। गुरुवार को बस्ती पहुंचे आंतरिक्ष वैज्ञानिक गोविंद यादव व बीएसए अनूप कुमार त्रिपाठी ने डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर जिले के तीन विकास खण्डों के विद्यालयों का अवलोकन कर भौगोलिक स्थिति जाना जिससे स्पेस लैब यहां स्थापित किया जा सके । जिले के साऊँघाट,बस्ती सदर व बनकटी विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों का अवलोकन किया जहाँ स्पेस लैब हेतु अतिरिक्त कक्षा कक्ष व अनुकूल भौगोलिक वातारवरण मिल सके । शाम करीब पांच बजे बनकटी विकास खण्ड के बीआरसी परिसर में स्थित संविलियन विद्यालय बनकटी पहुंचकर वहां स्थित भूकंप रोधी अतिरिक्त कक्ष का अवलोकन कर लैब हेतु भवन को चयनित किया । कक्ष की खिड़कियों से कमरे में धूल ना जाए इसलिए उसपर शीशा लगाने तथा अन्य सुविधा मुहैया कराते हुए स्पेस लैब के लिए उपयुक्त बनाने का बीईओ अरुण कुमार यादव को निर्देश दिया । बीएसए ने बताया कि स्पेस लैब की व्यवस्था होने से स्कूलों में विज्ञान के क्षेत्र में अत्यंत रुचि रखने वाले बच्चों को पृथ्वी और चंद्रमा के बीच दूरी, राशि नक्षत्र, चंद्रमा की कलाएं, दिन और रात सहित वैदिक विरासत संबंधी जानकारियां मिल सकेंगी । आंतरिक्ष वैज्ञानिक गोविंद यादव ने बताया कि यहां टेलीस्कोप स्थापित किया जाएगा जिससे बच्चे अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति व सौर मंडल में होने वाली गतिविधियों को देख सकें । मौके पर बीईओ अरुण कुमार यादव,प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर शर्मा,डीसी सिविल राजेश कुमार प्रजापति,मोहम्मद हासिम,कामरान अहमद,शैलेन्द्र पाल,जीतेंद्र बहादुर,शारदा प्रसाद चौबे व राजेश सिंह आदि मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow