बीडीओ प्रकरण पर ब्लॉक प्रमुख ने दी सफाई
सुग्रीम INewsUP
पौली,संतकबीर नगर । सीडीओ द्वारा पौली ब्लॉक के बीडीओ से आठ लाख रूपये लेकर नाथनगर ब्लाक में मनरेगा का कार्यक्रम अधिकारी बनने का मामला सामने आया है। पौली के ब्लॉक प्रमुख ने सफाई दी है। कि जिला मुख्यालय सम्बंध किए गए बीडीओ ने गलत ढंग से उनका पैड प्राप्त कर लिया। इसके जरिए उनके हवाले यह झूठी शिकायत की गई। यह पूर्णतया गलत है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर दोषी बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता व पौली ब्लाक के प्रमुख राममिलन यादव, ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में यह उल्लेख किया है। कि उनके पैड के जरिए 18 नवंबर, को आपको पत्र भेजा गया है। इसमें सीडीओ संत कुमार, व पौली ब्लॉक, के बीडीओ विवेकानंद मिश्र, के बारे में शिकायत की गई है। इसमें सीडीओ द्वारा शासन के दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए पौली ब्लॉक के बीडीओ से आठ लाख रूपये लेकर उन्हें नाथनगर ब्लाक में मनरेगा का कार्यक्रम अधिकारी बनाने के प्रस्ताव को डीएम से अनुमोदित कर आदेश जारी करवा दिया गया। जबकि नाथनगर ब्लाक में पूर्णकालिक बीडीओ उपलब्ध है। यह शिकायत गलत है। पूर्व में बीडीओ रहे अमरेश सिंह चौहान, के खिलाफ कई बार वित्तीय अनियमितता किए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्हें ब्लॉक मुख्यालय से हटाकर जनपद मुख्यालय में संबंध कर दिया गया था। इनके खिलाफ इससे संबंधित कई जांच चल रही है। इन्होंने अपने निजी स्वार्थ के लिए कुटचरित तरीके से उनका पैड प्राप्त कर लिया। इसके जरिए झूठी शिकायत कर दी। यह पूर्णतया गलत है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। सीडीओ व बीडीओ विवेकानंद मिश्र, की कार्यशैली से वह पूर्णतया संतुष्ट हैं। उन्होंने पैड का दुरुपयोग करके झूठी शिकायत करने वाले बीडीओ अमरेश सिंह चौहान, के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?

