सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर ने जेल बंदियों के संग किया योगाभ्यास
अजमेर अली- गोरखपुर INewsUP
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वृहद् पैमाने पर मनाते के क्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर उप महानिरीक्षक श्री राजीव राणा के निर्देशन में सशस्त्र सीमा बल के जवानों व अधिकारियों ने जिला कारागार गोरखपुर के अधिकारियों, कर्मचारियो एवं बंदियों के साथ योग किया। जिसके सशस्त्र सीमा बल की तरफ़ से 60 तथा जेल प्रशासन की तरफ़ से 100 की संख्या में भाग लिए। श्री राजीव राणा, उप महानिरीक्षक ने ज़िला कारागार में उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाले तथा अभ्यास करते हुए जवानों ने लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री ओ पी कटियार ने सम्बोधित करते हुए सशस्त्र सीमा बल को उसके जेल बंदियों के किए जा रहे योग कार्यक्रम के धन्यवाद दिया तथा यह आशय भी प्रकट किया कि भविष्य में भी सशस्त्र सीमा बल जेल बंदियों के जीवन में सुधार हेतु कार्यक्रम कराती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी के जीवन में बढ़ते तनाव भरे माहौल में शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में योग का बहुत महत्व है। श्री जय प्रकाश, द्वितीय कमान अधिकारी, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल ने योग की महत्त्वता बताते हुए जेल प्रशासन को उनके दिए गए सहयोग के आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। अंत में श्री राजीव राणा सभी अधिकारियों के साथ पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात् उनके दिए गए बलिदान को याद किया और उनकी बंदी के दौरान रहने वाले स्थल का भी निरीक्षण किये तथा पंडित जी याद में बनाए गए स्मारक को सुंदर और प्रभावशाली बनाने पर ध्यान देने पर बल दिए जिससे आज की नौजवान पीढ़ी भी हमारे पूर्वजों के देश की आजादी के लिए किए गए बलिदान से प्रेरणा ले सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप कमाडेंट श्री विनय कुमार, जिला कारागार से संबंधित कर्मचारी उपस्थिति हुए।
What's Your Reaction?

