एनएमएमएस परीक्षा में सफल छात्रों को फूलमाला पहनाकर किया सम्मानित

Mar 8, 2025 - 18:29
 0  62
एनएमएमएस परीक्षा में सफल छात्रों को फूलमाला पहनाकर किया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । कुदरहा विकास खण्ड के पीएमश्री कंपोजिट स्कूल पाऊँ के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल के 6 छात्रों का चयन एनएमएमएस परीक्षा में हुआ है जबकि कक्षा 8 के छात्र निखिल को इंस्पायर अवार्ड के लिए चुना गया है । प्रधानाध्यापक अजीत कुमार गुप्ता की अगुवाई में शनिवार को विद्यालय के एनएमएमएस परीक्षा में सफल सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा सम्मानित किया गया । इसके पूर्व में भी इस विद्यालय के 2 छात्रों ने एनएमएमएस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था । प्रधानाध्यापक अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा 8वीं के छात्र धनेश्वर मौर्य ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले में दूसरा व कुदरहा ब्लॉक में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि दीपक,साहिल,गुड्डू व गुलशन तथा मानवी ने टॉप 35 में अपना स्थान बनाया है जबकि इंस्पायर अवार्ड में 8वीं के छात्र निखिल ने सफलता प्राप्त की । इस अवसर पर रवि वर्मा,मोहम्मद वसीम,अर्चना द्विवेदी,दीपक यादव,गोल्डी,तारामती व शिखा मिश्रा मौजूद रहीं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow