समाजसेवी ने गरीब विधवा महिला को दी आर्थिक सहयोग
सरताज आलम INewsUP
नगर बाजार, बस्ती । श्रीमती सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री जगदीश्वर प्रसाद सिंह उर्फ ओम जी और उप प्रबंधक ओम फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप नगर बाजार के मालिक जितेंद्र सिंह उर्फ मानिक भैया की तरफ से बालिका विद्यालय के छोटे बाबू रंजीत श्रीवास्तवजी और सुनील गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवियों ने नगर बाजार बौलिया ताल पर रहने वाली गरीब और विधवा महिला आमिना खातून पत्नी अहमद अली उर्फ मादे को ₹2000 की आर्थिक मदद किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, आमिना के पति अहमद अली उर्फ मादे रिक्शा चालक का 20 दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया है। समाजसेवियों द्वारा क्षेत्र गरीब व जरूरतमंद परिवारों को हर संभव मदद करते हैं । नगर पंचायत नगर में गरीबों के परिवार हेतु समय-समय पर अपने स्तर से मदद कराया जा रहा है । गरीब व विधवा असहाय महिला ने वरिष्ट समाजसेवी जितेंद्र सिंह उर्फ मानिक भैया के प्रति आभार जताया। मानिक भैया के परम सहयोगी सनी श्रीवास्तव जी और अतुल सिंह हैं
What's Your Reaction?

