नवागत पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्याम देव ने किया पदभार ग्रहण--

Jul 2, 2023 - 11:49
 0  41
नवागत पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्याम देव ने किया पदभार ग्रहण--

ट्रैफिक को बेहतर करने की दिशा में किया जाएगा कार्य-एसपी ट्रैफिक अजमेर अली गोरखपुर -Inewsup

निवर्तमान एसपी ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह के स्थानांतरण के बाद ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालने के लिए शासन में डिप्टी एसपी श्यामदेव को यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आपको बता दें कि पीसीएस अधिकारी श्यामदेव गोरखपुर जनपद में क्षेत्राधिकारी गोला बांसगांव कैंट वह कैंपियरगंज के चार्ज पर रह चुके हैं ऐसे में उन्हें गोरखपुर जिले का अनुभव है अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में जो कार्य होगा उसे किया जाएगा।फिलहाल जनपद में 90 से 95% लोग हेलमेट लगाकर वाहन चला रहे हैं और यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं कुछ लोग हैं जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें जागरूक करने के साथ ही चालान की कार्रवाई की जाएगी। मानसून का महीना चल रहा है ऐसे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों से मेरी अपील है कि वह वाहन को धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित यात्रा करके अपने गंतव्य तक पहुंचे और यातायात नियमों का पालन करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow