अनियंत्रित बाइक खड़े ठेले में टकराई ,चालक घायल---

Jul 10, 2023 - 00:37
 0  23
अनियंत्रित बाइक खड़े ठेले में टकराई ,चालक घायल---

रोहित चौहान- बनकटी बस्ती INewsUP

लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती महुली मार्ग स्थित बनकटी कस्बे के पश्चिम तरफ मछली मंडी के पास सड़क किनारे खड़ी ठेले से अनियंत्रित बाइक जा टकराई जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जानकारी के मुताबिक मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी शिवनाथ किसी काम से बनकटी आए हुए थे वापस लौटते समय मछली मंडी के पास पहुंचे ही थे कि सामने एक कुत्ता आ गया जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ठेले में जा टकराई । जोरदार टक्कर से वे वहीं गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोट आ गई । स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया जहां फर्स्ट ऐड कर उन्हें घर भेज दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow