तीन वर्ष से निर्माणाधीन है सामुदायिक शौचालय---

Jul 28, 2023 - 17:21
 0  18
तीन वर्ष से निर्माणाधीन है सामुदायिक शौचालय---

सुग्रीम –पौली संतकबीरनगर INewsUP

 थाना क्षेत्र धनघटा पौली संत कबीर नगर ।पौली ब्लाक के बकौली खुर्द गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण तीन वर्ष बाद भी नहीं हो सका शासन से मिला सारा धन खर्च होने के बाद भी स्थिति जस की तस है। गांव के रामकेश, विनोद, इस्लाम, संजय, आदि ने बताया कि ग्रामीणों के लिए तीन वर्ष पूर्व करीब चार लाख से सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू किया गया। शौचालय निर्माण शुरू हुआ तभी ग्रामीणों ने आपत्ति की थी कि वहां तक जाने के लिए रास्ता नहीं है उसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू कराया गया। पूरा पैसा भी निकाल लिया गया और काम आधा अधूरा करने के बाद बंद कर दिया। गया ।शौचालय में दरवाजे, खिड़किया,शीट, फर्श, आदि के कार्य नहीं हुए। लंबे समय से निर्माण कार्य ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शौचालय न बनने से लोग बाहर शौच जाने के लिए मजबूर है इस संबंध में पौली ब्लॉक की वीडियो श्वेता वर्मा ने बताया कि अधूरे शौचालय की जांच की जाएगी यदि पैसा निकलने के बाद कार नहीं हुआ है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow