मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर 18 नवंबर से लखनऊ में होगा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
अश्विनी कसौधन INewsUP
बस्ती । मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर 18 नवंबर को लखनऊ में ग्रामीण चौकीदार अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे । ग्रामीण चौकीदार विकास कल्याण समिति उ.प्र. के तत्वावधान में प्रस्तावित धरने में बस्ती जनपद से करीब 200 चौकीदार लखनऊ कूच करेंगे। जिलाध्यक्ष में सुरेन्द्र कुमार गौतम ने ग्रामीण चौकीदारों से लखनऊ पहुंचकर धरने को सफल बनाने का आवाह्न किया है। कहा कि अल्प मानदेय पर ग्रामीण चौकीदार अपने की सेवायें दे रहे हैं। उनका योगदान अहम है, लेकिन शासन प्रशासन की नजर में क वे हाशिये पर हैं। उनके हितों की लगातार अनदेखी हो रही है। कहा अपने अधिकारों के लिये एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। 18 नवम्बर से प्रस्तावित धरना निर्णायक होगा। धरने को सफल बनाने के लिये जनार्दन प्रसाद, ष त्रिभुवन नरायन, रामललित, विनय कुमार, विनोद कुमार, जगदम्बा मिश्रा, हे धर्मनाथ पाण्डेय, रामनरायन पांडे, संतकुमार, श्विनरायन यादव, अम्बरेश चन्द्र, कन्हैयालाल आदि ग्रामीण चौकीदारों से लगातार संपर्क साध रहे हैं।
What's Your Reaction?

