एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

Jan 20, 2024 - 21:11
 0  41
एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

अराजक तत्वों से निपटने के लिए बनाई विशेष रणनीति

 अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर । 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर पुलिस पूरी तरह से सतर्क हैं।जनपद की सीमा पर बैरियर लगाकर सभी आने जाने वाले लोगों की चेकिंग किया जा रहा है।इसी क्रम में एसएसपी गोरखपुर ने आज भारी पुलिस बल के साथ सभी संवेदनशील जगह पर फ्लैग मार्च किया।जिसमे रेती चैराहे से घण्टाघर, शाहमारूफ होते हुए घोष कम्पनी तक पुलिस बल के साथ उन्होंने फ्लैग मार्च किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए और अराजक तत्वों के मन में भय व्याप्त करने के लिए जनपद गोरखपुर के सभी थाना क्षेत्र और सर्किल क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगतार गस्त किया जा रहा है।और बैरियर व पिकेट लगाकर सभी आने जाने वाले लोगो की चेकिंग की जा रही है।इसका उद्देश्य एक तो आम पब्लिक के साथ पुलिस कनेक्ट रहे और उनकी जो भी समस्याओ हो समन्वय बनाकर उनका निस्तारण किया जाए।आम लोगो से वार्ता कर अराजक तत्वों चिन्हित कर उनके खिलाफ खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आज गोरखपुर पुलिस ने रेती चौराहे से लेकर घंटाघर घोष कंपनी तक फ्लैग मार्च किया है ताकि अराजक तत्व के मन में भय बना रहे।वही पुलिस लगातार ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ नजर बनाए हुए हैं।और आने वाले दिनों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस मुस्तैद हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow