एक सप्ताह से अधिक खांसी,बुखार आये तो तुरंत जांच कराएं--सीएचओ
पाऊं स्कूल में लगा स्वास्थ्य शिविर
बस्ती । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा (बनहरा )के अधीन संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पाऊं की टीम ने पीएमश्री कंपोजिट स्कूल पाऊं में शिविर लगाकर छात्र छात्राओं व शिक्षकों को टीबी के लक्षणों व उससे बचाव तथा खांसी,बुखार आदि होने पर चिकित्सक की सलाह लेने की जानकारी दी गई । शिविर में स्थानीय गांव निवासी टीबी चैंपियन द्वारा रोग के लक्षण दिखने से लेकर उसके स्वस्थ होने तक का अनुभव साझा किया गया । शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ममता वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पाऊं पहुंच गई जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी की बीमारी से बचाव की जानकारी दी तथा एक एक कर लक्षणों को गिनाया । सीएचओ ममता वर्मा ने बताया कि यदि एक सप्ताह से अधिक समय तक खांसी,बुखार व भूख न लगना तथा नींद ना आना,वजन घटना आदि समस्याएं नजर आये तो नजदीकी आरोग्य मंदिर पर संपर्क करें जिससे समय रहते टीबी की जांच कर इलाज किया जा सके । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रायः लोग टीबी के मरीज से दूरियां बनाने लगते हैं जिससे मरीज काफी अवसाद में चला जाता है । ऐसे में लक्षण दिखने पर अधिकांश लोग इस बीमारी को छिपाने लगते हैं जिससे टीबी रोग के चपेट में आ जाते हैं जिससे उनकी मौत भी हो जाती है । इस मौके पर प्रधानाध्यापक अजीत कुमार गुप्ता समेत टीबी चैंपियन उमेश कुमार,आशा रंजू देवी तथा विद्यालय स्टाफ रमेश चौधरी,रवि वर्मा,पंकज यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

