शांतिभंग की आशंका में तीन के खिलाफ कार्यवाही
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
लालगंज बस्ती । लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के खोरिया गाँव निवासी तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि खोरिया निवासी आदित्य उर्फ पन्नेलाल, सुशील उर्फ मलाई तथा राम अचल के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की गई है । गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत उपनिरीक्षक देवीशरण यादव, मुख्य आरक्षी नरसिंह आदि शामिल रहे ।
What's Your Reaction?

