सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसा अनियंत्रित ऑटो, यात्री घायल

Dec 17, 2023 - 14:52
 0  68
सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसा अनियंत्रित ऑटो, यात्री घायल
छतिग्रस्त आटो

सुग्रीम INewsUP

धनघटा संतकबीरनगर: धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर शनिवार को भगता गांव के निकट एक अनियंत्रित ऑटो सड़क पर पंचर खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर- ट्राली में जा घुसी घटना में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो में सवार एक ही परिवार के तीन व चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में फंसे टेंपो चालक को गैस कटर से काटकर निकाला गया। टेंपो चालक की हालत गंभीर होने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। धनघटा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के आकाश द्विवेदी, उनकी पत्नी ममता, और पुत्री अक्षिता, को गोरखपुर से अहमदाबाद जाने के लिए शनिवार को सुबह ट्रेन पकड़नी थी वह लोग भोर में लगभग तीन बजे, गांव के ही पंचराम, गौड़, के टेंपो से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे। अभी वह महुली थाना, क्षेत्र के भगता गांव, के निकट पहुंचे थे कि कोहरे के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर- ट्राली में पीछे से टकरा गई टेंपो चालक गाड़ी में ही फस गया टेंपो में सवार आकाश, ममता, व अक्षिता, के हाथ,पैर, टूट गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिसकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर, भेजवाने के बाद गैस कटर मंगाकर चालक को बाहर निकलवाया। हालत गंभीर देखकर चालक समेत सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां से टेंपो चालक पंचराम को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow