"कहासुनी माफ करिए" के साथ खत्म हुआ पति पत्नी का विवाद

Nov 8, 2025 - 20:34
 0  71
"कहासुनी माफ करिए" के साथ खत्म हुआ पति पत्नी का विवाद

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

सिद्धार्थनगर । मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जारी महिला सशक्तिकरण अभियान व बहू बेटी सम्मेलन के जरिये मोहाना पुलिस ने पति पत्नी के विवाद को "एक दूजे की कहासुनी माफ करिए" के साथ समाप्त कराकर पति पत्नी को खुशी खुशी रहने को राजी करा दिया । मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह में बताया कि थानाक्षेत्र के भगवानपुर टोला महाडीह निवासी रेशमा पत्नी फिरोज के बीच काफी विवाद था जिसको लेकर रेशमा ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर समाधान कराने की मांग किया था । जिसपर महिला आरक्षी रोमी तिवारी व आरक्षी सुशील कुमार ने दोनों पक्षों के शिकवे गिले सुना तथा दोनों के बीच हुई बातचीत में "कहासुनी माफ करिए" जैसे एक शब्द ने पूरा विवाद खत्म करता दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow