विशाल जनसमूह के साथ निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

Nov 15, 2023 - 12:14
 0  34
विशाल जनसमूह के साथ निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
शोभा यात्रा में शामिल कथा व्यास पं विद्याधर भारद्वाज व मुख्य यजमान समेत अन्य

ज्ञान द्विवेदी INewsUP

 कलवारी बस्ती ।  कुदरहा विकास क्षेत्र के सुभावपुर गांव स्थित उपाध्याय भवन में आयोजित नौ दिवसीय सरस संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारम्भ मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। कलश शोभा यात्रा उपाध्याय भवन से चलकर पवित्र कालीमाता मन्दिर पर दर्शन पूजन कर पुनः कथा स्थल तक पहुँची। जिसमे कन्याओं के अलावा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। गाजे बाजे के साथ निकली यात्रा के दौरान कलश लिए कन्याओं का समूह सहित स्थानीय लोगों का जत्था महामाई कालीमाता मन्दिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। जय श्री राम और हर हर महादेव के उदघोष से क्षेत्र मे माहौल भक्तिमय हो गया। अवध धाम से पधारे कथा व्यास पं विद्याधर भारद्वाज ने प्रथम दिवस में कथा की अमृतमयी वर्षा करते हुए कहा कि हमें अपना जीवन सफल बनाने के लिए भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। भागवत से मिले ज्ञान को यदि हम अपने जीवन में उतारेंगे तो निश्चित ही हमारा जीवन सफल हो जाएगा। भागवत कथा के प्रथम दिन महात्म्य वर्णन, भक्ति-नारद संवाद की कथा पर प्रकाश डाला कहा कि निश्चित ही हमें प्रभु का गुणगान करना चाहिए। इससे हमारे कष्ट दूर होते हैं और हमें सुखी जीवन प्राप्त होता। कलश यात्रा व कथा के दौरान मुख्य यजमान यज्ञाचार्य, पूर्व प्रधान राजेंद्र उपाध्याय, दिलीप कुमार दूबे, संजय कुमार चौरसिया, बालकृष्ण त्रिपाठी, नरेंद्र प्रसाद दूबे, पंकज दूबे, धनंजय तिवारी, रवीन्द्र दूबे, योगेंद्र उपाध्याय, रवीन्द्र उपाध्याय, सालिक राम चौधरी, मुंसीराम चौधरी, वैध प्रसाद मिश्रा, अखिलेश कुमार चौधरी, बलिराम चौधरी, प्रेम प्रकाश चौधरी, रामउग्रह चौधरी, राधेश्याम त्रिपाठी, घनश्याम त्रिपाठी, काली प्रसाद मौर्य, राम प्रकाश मौर्य, सुनील कुमार मौर्य, अनुराग, अविनाश, दिवाकर, दीपक ग्राम प्रधान अमरेंद्र कुमार, रामकिसून राजभर, रमेश कुमार राजभर, कृष्चंद यादव, रामशिव चौधरी, पांचू लाल मौर्या, प्रेमनाथ चौधरी, राकेश चौधरी, केदारनाथ चौधरी, दीनदयाल चौधरी, रामसुमेर चौधरी, रामसूरत गुप्ता, पुन्यवासी गुप्ता, विपिन कुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow