सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पिटाई या दुर्घटना में उलझी पुलिस
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । चिलुआतल थानाक्षेत्र के झुंगिया चुंगी से फर्टिलाइजर रोड हबीब डीजे के निकट दिवाली की दिन लक्ष्मी मूर्ति पंडाल के समीप एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था । इलाज के दौरान गुरुवार को घायल युवक की मौत हो गई । मृतक के स्वजनों ने अज्ञात के द्वारा युवक कि पिटाई कर घायल करने तथा पिटाई से घायलावस्था में ही इलाज के दौरान हुए मौत को लेकर सड़क जाम कर दिया । वहीं चर्चा यह भी है कि युवक सड़क हादसे में घायल हुआ था । जिसकी अस्पताल में मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना गुलहरिहा द्वारा ग्रामीणों व स्वजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराते हुए शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । वहीं थानेदार ने यह भी कहा कि युवक सड़क हादसे में घायल हुआ है या उसकी पिटाई किसी ने की है , इसकी जांच की जा रही है स्वजनों का आरोप सही पाए जाने पर जांचोपरांत कार्यवाही की जाएगी ।
What's Your Reaction?

