रिहायशी छप्पर में आग लगने से हजारों के सामान व तीन बकरियों की जलकर मौत

May 17, 2026 - 22:31
 0  2
रिहायशी छप्पर में आग लगने से हजारों के सामान व तीन बकरियों की जलकर मौत

संदीप चौरसिया INewsUP

कुदरहा । बस्ती जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत राम जानकी मार्ग के पिपरपाती एहतमाली गांव के राम नयन के छप्पर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई । देखते ही देखते छप्पर में रखा बेशकीमती सामान व उसमें बंधी तीन बकरियां जल गई । बकरियों की मौत से परिवार पर दुखों पहाड़ टूट गया। आग लगने के कारणों का अभी तक नहीं चल सका कुछ पता।ग्रामीणों ने बाल्टी और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का किया प्रयास।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची मौके पर।ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।समय रहते आग बुझने से आसपास के अन्य घर भी गया बच।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow