नवागत एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

Oct 9, 2026 - 23:51
 0  10
नवागत एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार की देर शाम थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख खंगाला । एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात और पुलिस बैरक की साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ओमवीर सिंह ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए। लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए और थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही आगामी त्यौहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow