किशोरी से खेत में जबरदस्ती करने की कोशिश

Nov 22, 2023 - 10:34
 0  166
किशोरी से खेत में जबरदस्ती करने की कोशिश

संदीप चौरासिया INewsUP

 कुदरहा बस्ती । घास काटने खेत में गई लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की घटना सामने आई है। 14 वर्षीय पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी 19 नवंबर की शाम खेत में घास काटने गई थी। आरोप लगाया है कि इसी दौरान गांव का आरोपी नाटे वहां पहुंच गया। उसने बेटी को पकड़ लिया और गलत नीयत से उसे गन्ने के खेत में ले गया। किशोरी ने किसी तरह खुद को बचाया। थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी नाटे पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow